4 मई 2020 - 16:43
ओसामा ने मौत से पहले गोली क्यों नहीं चलाई, आप्रेशन में शामिल अमरीकी कमान्डर का बड़ा बयान

कुख्यात आतंकी संगठन अलक़ायदा के सरग़ना ओसामा बिन लादेन की हत्या को नौ साल हो गये और ओसामा की हत्या में शामिल अमरीकी नेवी सेल के पूर्व कमान्डर ओसामा के विवादित आप्रेशन का ब्योरा दिया है।

पूर्व अमरीकी कमान्डर राब ओनियल ने फ़ाक्स न्यूज़ चैनल के साथ बात करते हुए पहली बार कुख्यात आतंकी संगठन अलक़ायदा के सरग़ना को मारे जाने के आप्रेशन का कुछ ब्योरा दिया।

ओनियल ने कहा कि विशेष सैन्य दस्ते को पाकिस्तान भेजे जाने से पहले अमरीका के एक पहाड़ी इलाक़े में कई सप्ताह तक अभ्यास कराया गया।

उनका कहना था कि लगता था कि यह आप्रेशन वन वे है और वह कभी ज़िंदा घर नहीं लौटेंगे। ओनियल का कहना था कि ओसामा का आप्रेशन 38 मिनट तक चला।

अमरीका के इस पूर्व सैनिक का कहना था कि वह अपने एक सैनिक साथी के साथ ओसामा के घर की तीसरी मंज़िल पर गया और ओसामा के कमरे में घुस गया और फिर उसे ओसामा की एक लड़की, पत्नी और कुछ महिलाएं नज़र आईं।

ओनियल कहते हैं कि ठीक उसी समय मुझे एक व्यक्ति नज़र आया जो ख़ुद को अपनी पत्नी के पीछे छुपाए हुए था और अपना हाथ उसके कंधे पर रखे हुए था। ओनियल का कहना था कि वह शक्ल मैंने हज़ारों बार देखी थी और वह ओसामा बिन लादेन ही था।

उनका कहना था कि यह मुक़ालात एक मिनट की ही थी और फ़ायरिंग से पहले तक ओसामा ने कुछ भी नहीं कहा।  

ज्ञात रहे कि अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदेश पर अलक़ायदा के सरग़ना ओसामा बिन लादेन को पहली मई 2011 को ग्रिनविच टाइम के अनुसार शाम पांच बजे पाकिस्तान के एबटाबाद इलाक़ में एक कमपाउंड में मार गिराया गया था।